{"_id":"38-128825","slug":"Kanpur-128825-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने साली को सेक्स रैकेट में धकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा ने साली को सेक्स रैकेट में धकेला
Kanpur
Updated Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। साली को परीक्षा दिलाने के बहाने शहर लाकर जीजा ने उसे सेक्स रैकेट में धकेल दिया। नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करता और उसे ग्राहकों के भी हवाले कर देता था। चकेरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेक्स रैकेट का खुलासा किया तो यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। जीजा समेत नौ लोगों पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं एनडीपीएस के तहत कार्रवाई हुई है।
युवती मूलरूप से फतेहपुर की है। पुलिस ने बताया कि पिता का एक्सीडेंट होने पर युवती उन्हें देखने लखनऊ के मड़ियांव गई थी। वहां युवती को उसके पनकी निवासी जीजा राकेश मिले। उन्होंने इंटर की परीक्षा दिलाने का बहाना किया और उसे कानपुर ले आए। यहां उसे अपने सेक्स रैकेट में धकेल दिया। उधर परिवार के लोगों से राकेश ने कहा कि परीक्षा के बाद उसने साली को वापस लखनऊ छोड़ दिया था। दबाव बढ़ता देख बाद में उसने पनकी में कमरा छोड़ दिया। बेटी का पता न चलने पर पिता ने मड़ियांव थाने में पहले गुमशुदगी फिर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से लखनऊ पुलिस युवती और राकेश को तलाश कर रही थी। इधर, सोमवार को चकेरी पुलिस को पता चला कि श्याम नगर के एक घर में सेक्स रैकेट चल रहा है। एक कांस्टेबल की भूमिका भी संदिग्ध है। चकेरी थानाध्यक्ष एके सिंह ने सीओ कैंट अवनीश चंद मिश्र और एसपी पूर्वी राहुल कुमार को सूचना दी। सुनियोजित तरीके से छापा मारा गया। संचालक राकेश, उसकी पत्नी, अपहर्ता युवती, चार कॉलगर्ल, एक कॉलगर्ल की मां और दो ग्राहक नाजिर अली एवं जितेंद्र गुप्ता दबोच लिए गए। अपहर्ता युवती ने पुलिस को पूरा वाकया बताया तो उसकी तस्दीक लखनऊ पुलिस से की गई। मकान से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई। राकेश ने इसे किराए पर ले रखा था। एसपी राहुल कुमार ने बताया कि इन पर पीटा के तहत भी कार्रवाई होगी। मकान मालिक संचालन वाली जगह पर नहीं रहता था। इससे यह जांच कराई जा रही है कि उसे सेक्स रैकेट की जानकारी थी या नहीं। यदि हां तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अपहर्ता युवती के परिवार को सूचना दे दी गई है। इधर, देर शाम लखनऊ के मडियांव थाने की टीम युवती को अपने साथ ले गई। वहीं कॉल गर्लों और ग्राहकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।