{"_id":"38-128818","slug":"Kanpur-128818-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबगंज से ढाई लाख की सोडियम लाइटें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबगंज से ढाई लाख की सोडियम लाइटें चोरी
Kanpur
Updated Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। बीते दो सप्ताह में सोडियम लाइट चोरों के गैंग ने नवाबगंज के विष्णुपुरी, आजादनगर, ख्यौरा और आसपास के इलाकों से ढाई लाख रुपये की सोडियम लाइटें उड़ा दीं। पार्षद महेंद्र पांडेय पप्पू ने नवाबगंज थाने में चोरी की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
पार्षद ने बताया कि सोमवार को बीमा चौराहा स्थित डॉ. प्रभा पांडेय के घर के पास और पीएनबी वाली गली स्थित बाईजी का क्वार्टर के पास लगी चार सोडियम लाइटें चोर खोल ले गए। इससे पूर्व बीते एक सप्ताह में चंद्रशेखर आजाद पार्क, डॉ. सारस्वत वाली गली, कृष्णा गेस्टहाउस के पीछे, शास्त्री पार्क के पास, बाईजी क्वार्टर में मंदिर के आसपास, आजादनगर में डॉ. निहाल मल्होत्रा वाली सड़क और पहलवान पुरवा मलिन बस्ती में लगीं तीन लाइट सहित 26 लाइटें चोरी हो चुकी हैं। पार्षद ने बताया कि चोरी का तरीका अजीबोगरीब है। चोर नाली में पतली डंडी डाल देते हैं। रात को यह डंडी निकालकर फिटिंग पर मारकर उसे गिरा लेते हैं। फिटिंग खराब न हो इसलिए चोर के साथी खंबे के नीचे चादर लेकर खड़े रहते हैं। फिटिंग चादर पर गिरने से सिर्फ बल्ब टूटता है, बाकी सामान सुरक्षित रहता है। मार्ग प्रकाश विभाग के चीफ इंजीनियर आरएम अस्थाना ने कहा कि शहर के अन्य स्थानों से भी लाइटें चोरी होने की सूचनाएं मिली हैं। उन्होंने बताया कि एक फिटिंग की कीमत करीब 7,000 रुपये है। उधर पार्षद ने बताया कि नवाबगंज पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने न ही रिपोर्ट दर्ज की न मौके पर जाकर छानबीन की। उन्होंने नगर आयुक्त से शिकायत करने की बात कही है।