फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आई सरकार तो नहीं होगा गैस का ‘हाहाकार’

आई सरकार तो नहीं होगा गैस का ‘हाहाकार’

Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। गैस किल्लत के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को बड़े चौराहे पर ‘हाहाकार’ प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की। जुलूस में आगे-पीछे होने को लेकर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हाथापाई, मारपीट तक हो गई। प्रदेश अध्यक्ष के नाराज होने पर लोग शांत हुए। इसके बाद भाजपाइयों की भीड़ बड़े चौराहे पहुंची। यहां डॉ वाजपेयी ने एलान किया कि भाजपा की अगुवाई में एनडीए सरकार बनी तो गैस सिलेंडर पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा और रियायती मूल्य पर सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर कालाबाजारी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भाजपाई शिक्षक पार्क में इकट्ठे हुए। यहां से प्रदेश अध्यक्ष डॉ वाजपेयी की अगुवाई में कार्यकर्ता बड़े चौराहे की तरफ जा रहे थे। सबसे आगे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ‘अटल जी की सरकार थी, तब गैस की भरमार थी’, ‘जब से कांग्रेस आई है गैस की किल्लत लाई है’ नारे लगाती चल रहीं थी। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष के नजदीक पहुंचने के चक्कर में कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की शुरू हो गई। सोमदत्त प्लाजा के पास मारपीट होने लगी। हंगामा देख प्रदेश अध्यक्ष नाराज हो गए। बाद में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप पर कार्यकर्ता शांत हुए। बड़े चौराहे पर गैस सिलेंडर रखे वाहन पर खड़े होकर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नए कनेेक्शन के नाम पर हो रही धांधली प्रशासन बंद कराए। भाजपाई जनसमस्याओं के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पढ़कर सुनाया। हाहाकार प्रदर्शन में मंडलों से भाजपा कार्यकर्ता दुपहिया वाहन जुलूस निकालकर शिक्षक पार्क पहुंचे थे। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल अवस्थी, डॉ मनोज मिश्र, बीडी राय, डॉ दिवाकर मिश्र, राकेश सोनकर, विनोद शुक्ल, सुनील बजाज, भूपेंद्र त्रिपाठी, विनोद शुक्ल, राकेश तिवारी, आशीष वाजपेयी, बीरबल सिंह, डॉ अशोक शुक्ल, दीपक सिंह, प्रमोद उपाध्याय, अनूप तिवारी, गोपाल गुप्ता, मोनी पोरवाल, नीलिमा कटियार, गुड्डू सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed