फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पीएचडी की 570 सीटें भरी जाएंगी

पीएचडी की 570 सीटें भरी जाएंगी

Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
Kanpur
Kanpur Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि की पीएचडी की 570 सीटें भरी जाएंगी। 42 विषयों की सीटों का पूरा ब्योरा वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर उपलब्ध करा दिया गया है। अलग-अलग विषयों के 500 सुपरवाइजरों की सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। होम पेज पर बने लॉगिन पर क्लिक करके सीट, सुपरवाइजर के नाम की जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

विवि में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जमा हुए 6,129 प्रवेश फार्मों की एंट्री की जा रही है। फरवरी से स्क्रीनिंग का काम शुरू होगा। मार्च में एडमिशन प्रक्रिया पूरी करके अप्रैल 2013 से छह महीने के सेमेस्टर कोर्स की पढ़ाई कराई जाएगी। पढ़ाई का जिम्मा सुपरवाइजरों को सौंपा गया है। दो पेपर की पढ़ाई होगी फिर यूनिवर्सिटी एग्जाम कराकर रिजल्ट देगा। जिस स्कॉलर को 50 फीसदी मार्क्स मिलेगा, उन्हीं को पीएचडी करने की छूट मिलेगी। रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा हिंदी की 72 सीटें, एजूकेशन की 43 सीटें, संस्कृत की 60 सीटें, पॉलीटिकल साइंस की 34 सीटें हैं। इस बार 374 सुपरवाइजर नए बनाए गए हैं। 126 पुराने सुपरवाइजर हैं। कानपुर विवि प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी है, जहां कि पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन

----------------

सीनियारिटी की दावेदारी करें
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि कैंपस और संबद्ध डिग्री कालेजों की सीनियारिटी लिस्ट को लेकर एक प्रोफार्मा जारी किया गया है। यह प्रोफार्मा वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर उपलब्ध है। इसे भरकर सीनियारिटी की दावेदारी पेश की जा सकती है। दावेदारी पेश करने की समयसीमा भी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed