फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   स्वेटर वितरण में लापरवाही पर बीईओ को रुकेगा वेतन

स्वेटर वितरण में लापरवाही पर बीईओ को रुकेगा वेतन

Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्वेटर वितरण में लापरवाही पर बीईओ को रुकेगा वेतन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में कहा कि नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत 27 नवंबर से 08 दिसंबर तक महिला अधिकारी व कर्मचारी सभी ब्लाकों की महिला लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी। महिला कांस्टेबल, महिला अध्यापक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अस्पताल की महिला कर्मचारी, महिला सफाई कर्मचारी और अन्य महिला कर्मचारी डोर टू डोर अभियान के माध्यम से इन लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगी।
विज्ञापन


डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को अपनी ग्राम पंचायतों में निरीक्षण कर कामों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। सीएमओ को प्रधान सम्मेलन कराने के निर्देश दिए। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2005 के बाद कुछ नए कर्मचारियों के प्रान नंबर अभी तक विभागों ने जनरेट नहीं कराया है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग, पंचायतीराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग आदि में प्रान नंबर जनरेट कराने के लिए अधिक प्रकरण लंबित हैं। डीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के प्रान नंबर 10 दिन के अंदर जनरेट न होने पर वेतन आहरण पर रोक लगा दी जाएगी। 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस पर सभी नोडल अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर भ्रमण कर रैली निकाले। रैली में आशा, आंगनबाड़ी, प्रधान, अध्यापक, स्वच्छताग्रही की प्रतिभागिता करें। स्कूलों में नवंबर तक स्वेटर वितरण न होने पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का नवंबर का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सीएमओ को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की सूची हर ग्राम पंचायत में वाल पेंटिग कराने के निर्देश दिए। सीडीओ अपूर्वा दुबे, सीएमओ एएसपी एवं समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

नारी सशक्तीकरण अभियान 27 नवंबर से 08 दिसंबर तक चलाने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed