{"_id":"5bc24618bdec2269c33c446d","slug":"91539458584-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। शनिवार को अकबरपुर बीआरसी परिसर में एनपीआरसी स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। दौड़, कबड्डी आदि खेलों के लिए बालक व बालिका वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों में खेल प्रतिभाएं निखारने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद यह बच्चे ब्लॉक स्तर फिर जिले स्तर पर खेलेंगे। जिले स्तर के मंडल व प्रदेश लेवल पर जाएंगे। बीआरसी परिसर अकबरपुर में प्राथमिक व जूनियर मिलाकर एक दर्जन स्कूलों के बच्चों की प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राहुल प्रथम, नितिन दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में शशि प्रथम, मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही। सौ मीटर बालक के दौड़ में रजनीश प्रथम, सोहेल द्वितीय, बालिका में सारिका पहले व सानियां दूसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर की दौड़ में शिव सिंह पहले, अरमान दूसरे स्थान पर रहे। बालिका में शशि पहले, बबली दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर द्वितीय की टीम विजयी रही। इसी तरह से जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़ में उसैफ प्रथम व सुयश द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोनम पहले फरहान दूसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर की दौड़ में ऋषभ पहले, दीपक दूसरे, बालिका में फिरदौस प्रथम व काजल दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर की दौड़ में अरुण प्रथम, सौरभ द्वितीय स्थान पर रहे जबकि बालिका में गुलनाज पहले व सोनम दूसरे स्थान पर रहीं। गोला व चक्का फेंक में सौरभ, कबड्डी में कन्या अकबरपुर विद्यालय की टीम विजयी रही। विजयी प्रतिभागियों को क्रीड़ा प्रभारी अरुण कुमार गुप्ता ने पुरस्कृत किया।