{"_id":"5a185b594f1c1b74698bdba1","slug":"91511545689-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता के चलते मिले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर मान्यता के चलते मिले स्कूल
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। बीएसए अनिल कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार ने निरीक्षण कर अमानक व बिना मान्यता के चलते मिले विद्यालयों को नोटिस जारी कर शिक्षण कार्य बंद करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर 10 दिनों में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कमालगंज ब्लाक के जामिन हुसैन ईसापुर में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अमानक भवन में हिंदी व अग्रेंजी माध्यम से कक्षाएं संचालित मिलीं। बच्चों से अवैध फीस वसूली के साथ ही टाई-बेल्ट यूनीफार्म देने के नाम पर अतिरिक्त धन वसूली करने की शिकायत मिली। वहीं आरएस पब्लिक स्कूल रजीपुर में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक मंगला राजपूत ने बताया कि विद्यालय की
मान्यता कक्षा एक से पांच तक की है। विद्यालय में यूकेजी, एलकेजी के साथ ही बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देकर अवैध फीस वसूली जा रही थी। विद्यालय में मान्यता के विपरीत पर्याप्त भवन भी नहीं मिला। वर्मा शिक्षा सदन रजीपुर में भी हिंदी माध्यम से कक्षा एक से पांच तक की मान्यता स्वीकृत मिली। विद्यालय में यूकेजी और एलकेजी की कक्षाएं अंग्रेजी माध्यम से संचालित मिली। बीएसए ने बताया कि विद्यालय के अमानक भवन में कक्षा
विज्ञापन
छह से नौ तक के बच्चों को पढ़ाई होते मिली। बीएसए ने सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर शिक्षण कार्य बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी से 10 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देकर जवाब मांगा गया है। विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को पास के परिषदीय विद्यालय में दाखिला करवा खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अवगत कराने के निर्देश दिए।
बिना मान्यता के चलते मिले स्कूल
अंग्रेजी माध्यम से एक कमरे में होती मिली पढ़ाई
यूकेजी से कक्षा नौ तक की कक्षाएं हो रहीं थी संचालित
विद्यालय बंद कर परिषदीय विद्यालयों में दाखिला करवाने के निर्देश