{"_id":"59da59f04f1c1bca678b4bf0","slug":"91507482096-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारने आई पुलिस को जुआरियों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारने आई पुलिस को जुआरियों ने दौड़ाया
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। कस्बा बेलाताल के बेंदापुरा में रविवार शाम को जुआ पकड़ने गई पुलिस को जुआरियों ने दौड़ा लिया। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे बेलाताल चौकी प्रभारी ने घेराबंदी करके तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
बेलाताल कस्बे के मोहल्ला बेंदापुरा में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी बेलाताल के तीन सिपाही मौके पर पहुंचे। सिपाहियों को देखकर जुआरियों ने लाठी डंडे लेकर उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस कर्मचारियों ने बेलाताल चौकी प्रभारी को तत्काल घटना की सूचना दी।
चौकी प्रभारी आनन फानन में पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए लेकिन तब तक जुआरी भाग गए। चौकी प्रभारी राजू सिंह के नेतृत्व में बेलाताल चौकी पुलिस ने घेराबंदी की और छिपे हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।अन्य जुआरी भाग गए। पुलिस ने तीनों जुआरियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी राजू सिंह ने पुलिस को खदेड़े जाने की घटना से इनकार किया। कहा कि कुछ जुआरियों की शर्ट पकड़ में आने के कारण वह भाग गए हैं। तलाश जारी है।