फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   9 thousand bigha crop loss in 25 gram panchayats due to flood

बाढ़ से 25 ग्राम पंचायतों में नौ हजार बीघा फसल का नुकसान

Sat, 28 Aug 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
9 thousand bigha crop loss in 25 gram panchayats due to flood
कानपुर देहात। जिले में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। करीब 3200 किसानों के अरमान बाढ़ व बारिश के पानी में बह गए। राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी ने फौरी सर्वे किया तो करीब 9270 बीघा फसल प्रभावित होना पाया गया। इस पर फसल बीमा कराने वाले किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए शासन में लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन

किसानों ने बड़ी उम्मीद से खेतों में फसलें लगाई थी। तिल, बाजारा, ज्वार, अरहर, उर्द, मूंग, धान व सब्जी की फसल से खेत लहलहा रहे थे। जिसे देख किसानों का सीना चौड़ा था। लेकिन यमुना के उफान ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। रही-सही कसर लगातार हो रही भारी बारिश ने पूरी कर दी। हालत यह है कि पिछले दिनों आई यमुना की बाढ़ व जोरदार बारिश ने जिले के पांच विकास खंडों की 25 ग्राम पंचायतों में जमकर तबाही मचाई।
विज्ञापन

राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी ने फौरी सर्वे किया तो करीब 3200 किसानों की लगभग 9270 बीघा (2344.876 हेक्टेयर) फसल प्रभावित होना पाया गया। जिस पर फसल बीमा कराने वाले किसानों को फौरी राहत के तौर पर मुआवजा दिलाने के लिए शासन में लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों आई बाढ़ व जोरदार बारिश के बाद राजस्व, कृषि व बीमा कंपनी ने संयुक्त सर्वे किया था। जिससे 25 ग्राम पंचायतों के करीब 3200 किसानों की 2344.876 हेक्टेयर फसल प्रभावित होने का आंकलन किया गया है। मुआवजे के लिए रिपोर्ट डीए के माध्यम से निदेशक कृषि सांख्यकीय एवं फसल बीमा को पत्र भेजा गया है।
-विनोद कुमार यादव (उपकृषि निदेशक)
बाढ़ व बारिश से प्रभावित फसलों का सर्वे कराया गया है। इसके अलावा जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, वह व्यक्तिगत दावा भी कर सकते हैं। जिसका सर्वे कराकर नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
-उमेश गुप्ता (जिला कृषि अधिकारी)
इन ग्राम पंचायतों में फसलों का नुकसान
अमरौधा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चपरेहटा, गौरी रज्जन, सलेमपुर, नबीना बांगर, टयोंगा, किशुनपुर, देवराहट, बम्हरौली घाट, अहरौली घाट, कृपालपुर, दौलतपुर, डिलौलिया बांगर, हलिया, राजपुर की जैसलपुर महदेवा, बैजामऊ बांगर, गौहानी बांगर, दयानतपुर, गौरी रतनपुर, डेरापुर ब्लाक की औरंगाबाद झड़ा व मैथा ब्लॉक की ग्राम पंचायत औरंगाबाद, बारनपुर कहिंजरी, कडरी, बाघपुर, मांडा व औंगी में फसलों को नुकसान पहुंचा है। (संवाद)
बाढ़ व बारिश से यह फसल हुईं तबाह
बाढ़ व बारिश ने फसलों पर जमकर कहर बरपाया है। सर्वे के अनुसार तिल, बाजारा, ज्वार, धान, अरहर, उर्द, मूंग, मूंगफली, टिण्डा व तोरई की फसलें सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। (संवाद)
मुआवजे के लिए 47 किसानों ने किए व्यक्तिगत दावे
बाढ़, जोरदार बारिश सहित अन्य आपदा की स्थिति में फसल नुकसान होने पर किसान क्षतिपूर्ति पाने के लिए व्यक्तिगत दावे भी करते हैं। पिछले दिनों बाढ़ व बारिश से हुई तबाही के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्र से 47 किसानों ने उपकृषि निदेशक के यहां मुआवजा पाने के लिए दावा किया है। जिस पर बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। (संवाद)
50 प्रतिशत नुकसान पर ही मिलेगी फौरी राहत
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत अधिसूचित फसलों का बीमा कराने वाले किसानों को 50 प्रतिशत नुकसान होने पर ही फौरी तौर पर राहत मिल सकेगी। उपकृषि निदेशक ने बताया कि नियमानुसार 50 प्रतिशत नुकसान होने पर बीमित फसल का 25 प्रतिशत भुगतान बीमा कंपनी किसान को तुरंत करती है। बाकी मुआवजा क्राप कटिंग के आधार दिया जाता है। 50 प्रतिशत से कम फसल नुकसान होने पर फौरी मुआवजा देने का कोई नियम नहीं है।

पूरे मुआवजे को अब क्राप कटिंग का सहारा
फसल बीमा योजना के नियमों के जाल में उलझे किसानों को मुआवजा पाने के लिए अब क्राप कटिंग का ही सहारा होगा। उपकृषि निदेशक ने बताया कि फसलों की कटाई के बाद सामान्य उपज के सापेक्ष नुकसान के बाद उपजी फसल के आधार पर क्राप कटिंग की जाती है। अगर औसत से भी कम उपज होती है, तो किसान मुआवजे के दायरे में आएंगे। इसमें फसल बीमित व सामान्य दोनों तरह के किसानों को लाभ दिया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed