{"_id":"5c310496bdec223c71482414","slug":"81546716310-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य टीम करेगी बच्चों को सीरप का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य टीम करेगी बच्चों को सीरप का वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुरचौरासी। ऊगू पीएचसी में डंप कर रखी गई 3000 आयरन फोलिक सीरप का वितरण कराया जाएगा। सीएमओ ने आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम को निर्देश दिए हैं कि वह खून की कमी से जूझ रहे बच्चों को सीरप का वितरण करें।
फतेहपुरचौरासी स्वास्थ्य केंद्र को वर्ष 2018-2019 के अप्रैल माह में आयरन सीरप के 100 गत्ते बच्चों में वितरण के लिए दिए गए थे। सीएचसी का निर्माण शुरू होने से 60 गत्ता सीरप को ऊगू पीएचसी में डंप करा दिया गया था। डंप कराने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका वितरण नहीं कराया। सीएमओ ने जब ऊगू पीएचसी का निरीक्षण किया तो भारी मात्रा में दवाएं डंप करने का मामला जानकारी में आया।
सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने बताया कि दवाओं की एक्सपायरी जून 2019 तक है। कुछ दवाएं फरवरी माह में एक्सपायर हो रही हैं। दवाओं का वितरण शुरू करा दिया गया है। एक्सपायर होने से पहले जरूरतमंदों तक दवाएं पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन
-ऊगू सीएचसी में रखवाई गई थी फतेहपुरचौरासी की 3000 आयरन सीरप
-सीएमओ ने सीरप एक्सपायर होने से पहले वितरण कराने के दिए निर्देश