{"_id":"5bef09f5bdec22693c104494","slug":"81542392309-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। शाहजहांपुर से धान काटने आए युवक की अछल्दा में करंट लगने से मौत हो गई। युवक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दी गई है।
अछल्दा के मुक्खे की मड़ैया गांव में धान कटाई का काम चल रहा है। शाहजहांपुर के विलाबली निवासी भारत (24) पुत्र महेश शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे खेत में धान की मशीन चला रहा था।
इस दौरान धान की मशीन गड्ढे में फंस गई। मशीन को बाहर निकालते समय मशीन की छत एचटी लाइन से छू गई, जिससे वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना परिवारीजनों को दी गई है। जानकारी के मुताबिक भारत की शादी चार साल पहले हुई थी। युवक के दो पुत्र भी है।
शाहजहांपुर से धान काटने अछल्दा आया था युवक