फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कनवांपुर गांव के तीन घरों में चोरों का धावा

कनवांपुर गांव के तीन घरों में चोरों का धावा

Thu, 11 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कनवांपुर गांव के तीन घरों में चोरों का धावा
पतारा (कानपुर)। पुलिस चौकी पतारा के कनवांपुर गांव में बीते मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोलकर तीन घरों को निशाना बनाया। एक मकान से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और बंदूक के 25 कारतूस ले गए। जबकि, दूसरे मकान में एक लाख रुपये के जेवर और 15 हजार रुपये ले गए। वहीं, तीसरे घर पर चोरों को मामूली सामान ही हाथ लगा। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। कोतवाली में अज्ञात को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव पंचायत बरनांव के मजरा कनवांपुर निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि बीती रात चोर उसके मकान के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे की कुंडी और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखे बक्सों से सोने की दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, झुमकी, बाला, पैंडल, सात चांदी के सिक्के और पंद्रह हजार रुपये नगद के अलावा अन्य सामान उठा ले गए। पड़ोसी रामवीर सिंह के मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ने के बाद सोने-चांदी के डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात और एक बेल्ट पर लगे 12 बोर लाइसेंसी बंदूक के 25 कारतूस भी उठाकर ले गए। संयोग से बंदूक रामवीर सिंह लेकर बगल के कमरे में लेटा था। जिसके चलते चोर उसे नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन

तीसरा धावा राघवेंद्र सिंह के मकान पर बोला। जहां चोरों को कमरे में रखे बक्से खोलने के बाद मामूली सामान ही हाथ लगा। तीन घरों में चोरी होने की जानकारी गांववालों को बुधवार की सुबह ही हो पाई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ शैलेंद्र सिंह और कोतवाल दिलाप कुमार बिंद ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। कोतवाल ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed