{"_id":"5b26af454f1c1baf6e8b898d","slug":"81529261893-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भिड़े ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर भिड़े ट्रक, चालक की मौत
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईवे के मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा के पास शनिवार रात ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में इलाहाबाद निवासी ट्रक चालक की मौत हो गई। इससे हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। रविवार सुबह पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को किनारे करवा यातायात बहाल कराया।
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी रामचंद्र पाल का बेटा रमाशंकर पाल (52) मुंबई की ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक था। वह ट्रेलर लेकर इलाहाबाद भाड़ा लादने जा रहा था। आगे-पीछे ट्रांसपोर्ट कंपनी के और ट्रक भी चल रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा हाईवे पर रात करीब एक बजे ट्रकों का काफिला जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दी। पीछे आ रहे रमाशंकर पाल का ट्रेलर आगे जा रहे ट्रक से भिड़ गया। टक्कर लगने से ट्रेलर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रामचंद्र ट्रेलर के केबिन में फंस गया। हादसे से अन्य ट्रक चालक रुक गए और यूपी 100 को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर जौनपुर से भाई जोखन पाल परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंचे। परिजनों ने बताया कि इलाहाबाद से घर परिवार से मिलने आना था। उनकी तीन बेटियां हैं। दो की शादी होनी है। हादसे की खबर से पत्नी इसरौती देवी बेहाल हो गई है। इधर, वाहनों के खड़े रहने से हाईवे पर सुबह तक प्रभावित रहा। कई किलोमीटर का जाम लगा। पुलिस ने सुबह जल्दी क्रेन से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि इत्तेफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत
हाईवे पर घंटों यातायात रहा बाधित, मुंबई से इलाहाबाद ट्रेलर लेकर जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो