फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   चित्रकूट धाम मंडल में धान खरीद 25 से

चित्रकूट धाम मंडल में धान खरीद 25 से

Sat, 23 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट धाम मंडल में धान खरीद 25 से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में इस बार 52 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद होगी। यह पिछले साल से 6400 मीट्रिक टन अधिक है। वर्ष 2016 में 45,600 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य था। धान की खरीद 25 सितंबर से खरीद शुरू होगी। इस बार खरीद केंद्रों में भी कटौती गई है। पिछले साल 32 केंद्र थे। इस वर्ष सिर्फ 26 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। नमी व गुणवत्ता का मानक 17 फीसदी निर्धारित किया गया है।

चित्रकूटधाम मंडल में बांदा और चित्रकूट जनपद में ही धान की पैदावार होती है। हमीरपुर व महोबा में नहीं। बांदा में पिछले साल 37,600 मीट्रिक टन के मुकाबले इस साल 41,500 मीट्रिक टन लक्ष्य है। चित्रकूट में पिछले साल 8000 मीट्रिक टन के मुकाबले इस साल का 10,500 मीट्रिक टन धान खरीदा जाएगा। इस साल धान की पैदावार ज्यादा होने के आसार है। इसलिए शासन ने खरीद का लक्ष्य भी बढ़ाया है।
विज्ञापन


मंडल में विभिन्न एजेंसियों के कुल 33 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चित्रकूट में विपणन के तीन, पीसीएफ के 5, यूपी एग्रो के एक और बांदा में विपणन के 7, पीसीएफ के 5, यूपी एग्रो के एक, कर्मचारी कल्याण निगम के 2 व भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्र में धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक ने खरीद की सभी तैयारियां 25 सितंबर से पहले पूरा करने के निर्देश आरएमओ और डिप्टी आरएमओ को दिए हैं। केंद्र प्रभारियों के खाते खुलवाए जा रहे हैं।

किसानों को समय से भुगतान करने के लिए सभी केंद्रों में 5-5 लाख रुपये अग्रिम जमा किए जा रहे हैं। आरटीजीएस के जरिए 24 घंटे के अंदर उनके खाते में पैसा भेजा जाएगा। खरीद आनलाइन होगी। इसके लिए किसानों को जन सेवा केंद्र या कैफे में पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिर मैसेज से धान की तौल के लिए नंबर मिलेगा। डिप्टी आरएमओ गोपेश कुमार उपाध्याय ने सभी किसानों ने समय से आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है।

उत्तर प्रदेश शासन ने धान के समर्थन मूल्य में इस वर्ष सिर्फ 80 रुपये का इजाफा किया है। पिछले वर्ष 1470 रुपये प्रति कुंतल धान खरीदा गया था। इस साल 1550 रुपये में खरीद होगी। ‘ए’ ग्रेड धान (चिन्नावर, परसन बादशाह, विलासपुरी) 1590 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य तय किया गया है। जबकि पिछले साल यह 1510 रुपये था।


संभागीय खाद्य नियंत्रक चित्रकूटधाम मंडल देवी प्रसाद ने बताया कि शासन की मंशानुरूप मंडल में धान खरीद की जाएगी। बोरों की भी पर्याप्त उपलब्धता है। प्रभारियों को किसानों को 24 घंटे के अंदर भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। नमी व गुणवत्ता का मानक 17 फीसदी तय है। करीब सभी एजेंसियों के खाते खोले जा चुके हैं।’


-मंडल में खरीदा जाएगा 52 हजार एमटी धान
-पिछले साल से 6400 एमटी खरीद ज्यादा होगी
-खरीद केंद्रों में कटौती, 32 के स्थान पर 26
-समर्थन मूल्य में सिर्फ 80 रुपये इजाफा




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed