फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक

सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक

Thu, 09 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक
सपाइयों और पुलिस में हुई नोकझोंक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। नगर पालिका के चेयरमैन पद के सपा प्रत्याशी मुन्नालाल सोनकर व सभासदों के नामांकन पर हुजूम के साथ पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हो गई। पहले तो सपाई अरदब में लेने का प्रयास करते दिखे, लेकिन जब पुलिस सख्ती से पेश आई तो पीछे हट गए।

बिंदकी नगर पालिका व जहानाबाद नगर पंचायत का नामांकन केंद्र तहसील मुख्यालय में बनाया गया है। सपा प्रत्याशी दोबारा लावलश्कर के साथ नामांकन कराने आए थे। पुलिस ने सपाइयों को गेट के अंदर आने से रोकने का प्रयास किया तो कुछ नेता रोक टोक पर सवाल करते हुए हो हल्ल मचाने लगे।
विज्ञापन


पुलिस पहले तो चुप रही, लेकिन जब देखा कि ये नहीं मान रहे तो तल्ख रुख दिखाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सपाई खामोश हो गए। पुलिस ने प्रत्याशियों के प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed