फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   100 बीघा जंगल जला, गांव में भगदड़

100 बीघा जंगल जला, गांव में भगदड़

Wed, 14 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
100 बीघा जंगल जला, गांव में भगदड़
चकलवंशी। वन विभाग के जंगल में आग लगने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लपटें ऊंची होती गईं तो ग्रामीण परेशान हो गए। गांव वालों ने आग को काबू करने का प्रयास किया। सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तभी पानी खत्म हो गया।
विज्ञापन


पानी की व्यवस्था कर किसी तरह गांव की ओर बढ़ रही आग को बुझाया गया। एफएसओ ने बताया ने कि आग को बुझा दिया गया है। हो सकता है कुछ स्थानों पर सुलग रही हो।

माखी थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास वन विभाग का सैकड़ों बीघा में जंगल फैला है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जंगल में अचानक तेज धुआं उठता देखा गया। कुछ ही देर में तेज लपटें उठने लगीं। हवा के साथ जैसे लपटे सलेमपुर गांव की ओर बढ़ने लगीं ग्रामीणों की धड़कने तेज हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीण इस बात से परेशान थे कि चिंगारी गांव में किसी के छप्पर पर गिरी तो पूरा गांव आग की चपेट में आ जाएगा। हैंडपंप, पंपिंग सेट और अन्य संसाधनों से लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। ग्राम प्रधान पति राजकिशोर ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सलेमपुर के अलावा पास के गुमानीखेड़ा व पुरवा गांव के लोग भी आग को बुझाने पहुंच गए। आलम यह रहा कि गांव के पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी गांव की ओर बढ़ रही आग को काबू करने में घंटो पसीना बहाते रहे। किसी तरह आग को गांव की ओर बढ़ने से रोका गया।

एफएसओ जेपी सिंह ने बताया आग को बुझा दिया गया है। उन्होंने कहा हो सकता है किसी ने खरपतवार जलाने के लिए अपने खेत में आग लगाई हो। जो जंगल तक पहुंच गई और फैलती चली गई। लेखपाल अब्दुल शरीफ ने बताया आग से वन विभाग के जंगल में पेड़ों को नुकसान हुआ है किसी ग्रामीण को धनहानि नहीं हुई है।


उधर मौरावां में पुरवा तहसील के हनुमान खेड़ा मजरा नरीचक में जगदीश यादव के घर में सोमवार रात दीपक से छप्पर में आग लग गई। सूचना पर दमकल सहित पहुंचे जवानों ने काफी मशक्कत केे बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित के मुताबिक करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

-आग बुझाने को पानी ले जाते बच्चे।
-100 बीघा जंगल जला, गांव में भगदड़
-सलेमपुर गांव की तरफ बढ़ रही आग को बुझाने में ग्रामीणों ने की मशक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed