{"_id":"5f4e8aab8ebc3e53aa13cdda","slug":"70-year-old-woman-shot-dead-from-gun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: 70 साल की वृद्धा ने तमंचे से गोली मार जान दी, बीमारी से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: 70 साल की वृद्धा ने तमंचे से गोली मार जान दी, बीमारी से थी परेशान
Tue, 01 Sep 2020 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर जिले के सजेती में मंगलवार दोपहर थाना सजेती के मवई भच्छन गांव में बीमारी से परेशान वृद्धा (70) ने खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह गठिया की बीमारी से परेशान थीं।
इसके चलते मानसिक रूप से भी तनाव में रहती थीं। गांव निवासी राजेंद्र सिंह चौहान पुराने जमींदार हैं। उनकी पत्नी सुधा सिंह (70) ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे कमरे के अंदर खुद को तमंचे से गोली मार ली।
गोली सुधा सिंह के सीने को पार कर गई। सुधा सिंह को सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने गांव पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सजेती एसओ अमित कुमार मिश्रा, सीओ घाटमपुर रवि सिंह पहुंचे और फोरेंसिक टीम से जांच कराई।

Trending Videos
फोरेंसिक टीम के अनुसार सुधा सिंह ने खुद ही तमंचे से सीने में गोली मारी है। मौके से एक तमंचा और 38 बोर का कारतूस बरामद हुआ है। राजेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पास डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक है। तमंचा कैसे आया, इसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता।
पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। सीओ रवि सिंह ने बताया कि घटना के समय घर पर राजेंद्र सिंह और विवाहिता बेटी प्रीति सिंह ही थी। कोई संतान न होने के कारण सुधा ने अपनी बहन की बेटी प्रीति को गोद लिया था।
10 मिनट पहले पति से पूछा था, तमंचा चलता कैसे है
सुधा सिंह घटना से कुछ देर पहले ही तमंचा लेकर पति के पास गई थी। उनसे पूछा था कि यह चलता कैसे है। पुलिस के अनुसार तब पति ने पूछा था कि उन्हें तमंचा कहां से मिला। इसके 10 मिनट बाद ही कमरे के भीतर से गोली चलने की आवाज आई थी।