{"_id":"5d1650c68ebc3e3cf74fc9d0","slug":"7-year-old-boy-murdered-after-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला अपहृत बालक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के युवक पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला अपहृत बालक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गांव के युवक पर लगाया आरोप
Fri, 28 Jun 2019 11:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामलवा से अपहृत बालक का शव शुक्रवार रात संडीला-बेनीगंज मार्ग पर नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही युवक पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम रामलवा मजरा मल्हेरा निवासी बराती लाल का पुत्र अनूप पाल (7) गुरुवार शाम छह बजे गांव के ही रामकुमार पुत्र सुरेश पाल के गोड़े में खेल रहा था। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार होकर आया एक युवक बहला कर अनूप को साथ लेकर चला गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता न चलने पर बराती लाल ने गुरुवार रात ही संडीला कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध बालक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। शुक्रवार रात आठ बजे अनूप का शव संडीला-बेनीगंज मार्ग पर खमरामऊ और शेखवापुर के बीच बेतवा नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर अनूप के परिजन मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। संडीला कोतवाल जगदीश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि परिजन गांव निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी है।