{"_id":"5bafd3db867a557fe67e2cb2","slug":"61538249691-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का टीला ढहा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का टीला ढहा, महिला की मौत
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजेती (कानपुर)। थानाक्षेत्र के गांव मकरंदपुर में शुक्रवार की शाम टीले से मिट्टी खोदने गई एक महिला की उसमें दबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर गांव के लोग पहुंचे और मिट्टी खोदकर महिला को बाहर निकाला। पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।
यमुनापट्टी के गांव मकरंदपुर निवासी छोटेलाल पाल की पत्नी रामश्री (50) शुक्रवार की दोपहर बाद 4.30 बजे पड़ोस की सीता देवी पत्नी राकेश यादव के साथ घर की लिपाई-पुताई करने के लिए गांव के बाहर टीले से पीली मिट्टी खोदने गई थी। साथ में 10 वर्षीय बालक अमित कुमार भी था। रामश्री टीले की खोह में घुसकर मिट्टी की खोदाई करने लगी जबकि, सीता देवी और अमित खोदी गई मिट्टी को बोरियों में भरने लगे। इस बीच अचानक टीला ढह गया। मिट्टी की खोदाई कर रही रामश्री उसके भीतर दब गई। जबकि, बाहर मिट्टी भर रही सीता देवी को भी हल्की चोट आई। वहीं, अमित बच गया। अमित ने ही शोर मचाकर लोगों को रामश्री के टीले में दबने की जानकारी दी।
गांव के लोग फावड़े लेकर दौड़े और टीले की मिट्टी हटाकर उसके भीतकर दबी रामश्री को बाहर निकाला। लेकिन तबतक मौत हो चुकी थी, डाक्टर को दिखाया गया लेकिन उसने भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीता देवी का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। मकरंदपुर गांव में मिट्टी का टीला धंसने से महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ राजेंन्द्र रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।