फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सीएम के सभास्थल पर लगेंगी सरकारी योजनाओं की होर्डिंग

सीएम के सभास्थल पर लगेंगी सरकारी योजनाओं की होर्डिंग

Tue, 25 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
सीएम के सभास्थल पर लगेंगी सरकारी योजनाओं की होर्डिंग
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल कंचौसी में सरकार की योजनाओं की होर्डिंग भी लगाई जाएंगी। इसके लिए विभागीय अफसर सक्रिय हो गए हैं। वहां के कार्यक्रम को लेकर डीएम ने सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप दी है, वहीं जिम्मेदारी के निर्वहन में लापरवाही न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकांश अधिकारी कंचौसी में ही डटे रहे। डीएम राकेश कुमार सिंह ने एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा को मंच से लेकर हेलीपैड तक प्रभारी बनाया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल को पांडाल व कार्यक्रम स्थल की ओवर आल जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह को हेलीपैड का प्रभारी बनाया गया है। एसडीएम मैथा रामशिरोमणि की ड्यूटी दर्शन सिंह महाविद्यालय के प्रवेश गेट पर लगाई गई है। एसडीएम भोगनीपुर राजीव राज को कार्यक्रम स्थल एवं सेफ हाउस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम सिकंदरा विजेता व डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार को कार्यक्रम स्थल पर खानपान का प्रभारी बनाया गया है। एसडीएम डेरापुर दीपाली कौशिक को मंच का व्यवस्था प्रभारी, अंजू वर्मा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम व कन्नौज के डिप्टी कलेक्टर पीएस लाल श्रीवास्तव को मंच के दाएं भाग पर तहसीलदार डेरापुर रामस्वरुप व एसडीएम रसूलाबाद परवेज अहमद को मंच के सामने दीर्घा पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय व जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार को मीडिया दीर्घा का प्रभारी बनाया गया है। उप जिला मजिस्ट्रेट अजीतमल औरैया के विजय प्रताप सिंह को वीआईपी दीर्घा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जगदंबिका प्रसाद पांडेय को पंडाल के बीच में तैनात किया गया है। पांडाल ड्यूटी में ही तहसीलदार भोगनीपुर लाल सिंह, मैथा रामशंकर, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल को लगाया गया है। तहसीलदार सिकंदरा संजय कुमार कुशवाहा को मुख्यमंत्री का स्विस काटेज का प्रभारी बनाया गया है। तहसीलदार रसूलाबाद अर्चना अग्निहोत्री को मेंबर की स्विस काटेज का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एआरटीओ सुनील दत्त को पार्किंग स्थल प्रथम, एआरटीओ संजीव कुमार सिंह को पार्किंग स्थल द्वितीय और नायब तहसीलदार जगरू प को पार्किंग स्थल तृतीय का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि, डीडीओ अभिराम त्रिवेदी को सरकार की योजनाओं की होर्डिंग लगवाने की जिम्मेदारी दी गई। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी को जिम्मेदारी का निर्वहन करने में लापरवाही न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed