फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बोरवेल में उतरे दो सगे भाइयों की मौत

बोरवेल में उतरे दो सगे भाइयों की मौत

Fri, 07 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बोरवेल में उतरे दो सगे भाइयों की मौत
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के ताजपुर तरसौली गांव में बोरवेल में इंजन का पटा खोलने उतरे दो सगे भाइयों की जहरीली गैस से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल के जवानों ने दोनों को किसी तरह से बाहर निकाला। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तरसौली गांव निवासी राजेश कुमार (48) गांव के मिट्ठू के बोरवेल से पटा निकालने के लिए कुएं में उतरा था। कुएं में जहरीली गैस होने से वह बेहोश होने लगा। नीचे से किसी प्रकार की हलचल न होने पर उसका भाई सतेंद्र (25) भी बोरवेल में उतर गया, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आकर वह भी अचेत हो गया। इस पर गांव के लल्लन सिंह, मिट्ठू लाल, तुलसीराम, सूरज प्रसाद आदि ने गांव के धर्मेंद्र की कमर में रस्सी बांधकर उतारा, लेकिन जब वह आधी दूर तक पहुंचा तो जहरीली गैस के कारण परेशान होने लगा। मौजूद लोगों ने उसे खींच लिया। यह देख खेतों में मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व पुलिस के जवानों ने उन्हें निकालने की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन

कोई संसाधन न होने से पुलिस कर्मी नीचे उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ग्रामीणों की सूचना पर वहां एंबुलेंस भी पहुंच गई। दरोगा अनिल कुमार व सिपाही अनिल पटेल ने हिम्मत जुटाई और एंबुलेंस के आक्सीजन सिलेंडर के सहारे कुएं में उतरे। दोनों जवानों ने किसी तरह दोनों सगे भाइयों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर अजीत वर्मा ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया। हर कोई घटना से आहत है। सीओ रामकृष्ण मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सिंह आदि पुलिस बल लेकर मौके पर मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed