फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पेट के कीड़े मारने की दवा खाकर 44 बच्चे बीमार

पेट के कीड़े मारने की दवा खाकर 44 बच्चे बीमार

Sat, 11 Aug 2018 12:57 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पेट के कीड़े मारने की दवा खाकर 44 बच्चे बीमार
भीतरगांव (कानपुर)। विकास खंड के उमरी गांव स्थित एक निजी स्कूल में पेट के कीड़े मारने की गोली (अलबेंडाजोल) खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द और बुखार की शिकायत शुरू हो गई। देखते ही देखते कई बच्चे बीमार पड़ गए। स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों को दी। आनन-फानन एंबुलेंस भेजकर बीमार बच्चों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां कुल 44 बच्चों को भर्ती कराया गया शाम को इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। बच्चों की हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन

उमरी गांव स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विश्व कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को दवा खिलाई गई। जबकि, इसके बाद प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों को दवा खिलाई जानी थी। लेकिन, दवा खाने के कुछ देर बाद ही कई बच्चों ने पेटदर्द और जी मिचलाने की शिकायत की। कई बच्चों को तेज बुखार आ गया देखते ही देखते 25 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिलते ही एसीएमओ डा. एसके सिंह, नर्वल तहसीलदार प्रमोद कुमार झा और सीओ घाटमपुर शैलेंद्र कुमार सिंह आनन-फानन स्कूल पहुंचे और बीमार बच्चों को सीएचसी भेजने की कवायद शुरू की। मयंक, देवेंद्र, हर्ष, राज, नयन, आदित्य, अभिषेक, अनंता, प्रीती, दिव्यांशी, अंकिता, आयुषी, देवास, शुभम, मनीष, विवेक, आदर्श, अंश पटेल और आदर्श यादव सहित कुल 44 बच्चों को सीएचसी भीतरगांव में भर्ती कराया गया। बच्चों ने बताया कि गोली खाने के कुछ देर बाद ही उनको जी मिचलाने, पेटदर्द और बुखार की शिकायत शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार कम, दहशत ज्यादा
भीतरगांव (घाटमपुर)। अपर सीएमओ डा.एसके सिंह ने बताया कि अलबेंडाजाल गोली खाने के बाद कुछ बच्चों को जी मिचलाने जैसी शिकायत हो सकती है। ऐसी ही शिकायत जब कुछ बच्चों ने की तो दहशत के मारे अन्य बच्चे भी उसका शिकार होने लगे। उन्होंने बताया कि पेट के कीड़े मारने की दवा खाने से कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने खुद भी बच्चों और अभिभावकों के सामने अलबेंडाजाल गोली खाई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एतिहयात के तौर पर स्कूल में लगी पेयजल टंकी के पानी की भी जांच की और उसके नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed