फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जेसीबी से ध्वस्त हुई पाइप लाइन

जेसीबी से ध्वस्त हुई पाइप लाइन

Fri, 15 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से ध्वस्त हुई पाइप लाइन
बांदा। मोबाइल कंपनी द्वारा केबिल डालते समय जेसीबी से पेयजल पाइप लाइन ध्वस्त हो गई। 36 घंटों से जलापूर्ति ठप होने से आक्रोशित नगर वासियों ने केबिल डाल रहे मजदूरों व कर्मियों को खदेड़ लिया। सुपरवाइजर द्वारा तत्काल पाइप लाइन दुरुस्त करवाने का भरोसा देने पर आक्रोश थमा।
विज्ञापन


मोबाइल कंपनी बीटीएल खुदाई कराकर नगर में केबिल डलवा रही है। नरैनी रोड पर जेसीबी से खुदाई कराते समय पाइप लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पूरे नगर की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। सभी नलकूप बंद हो गए। शुक्रवार को जलकल विभाग के जेई टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां कंपनी सुपरवाइजर से उनकी तीखी नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन


जेई पाइप लाइन दुरुस्त कराने की बात अड़े रहे। इस दौरान मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। कंपनी कर्मचारियों व मजदूरों को लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। सुपरवाइजर बंटी समाधिया ने जेई को तत्काल पाइप लाइन ठीक कराने को भरोसा दिया। तब कहीं मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नगर में छह राजकीय नलकूपों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इनमें चार नलकूपों से ओवरहेड टैंक भरे जाते हैं और दो से सीधे पेयजल आपूर्ति होती है। मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से ओवरहेड टैंक नहीं भर सके। जेई राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। शनिवार को ईद पर्व में पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

जेसीबी से ध्वस्त हुई पाइप लाइन, जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed