{"_id":"5967bc014f1c1b304f8b48a8","slug":"61499970561-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक को सकुशल छुड़ाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक को सकुशल छुड़ाया जाएगा
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे बरौंधा थानाक्षेत्र के मुठियादेव गांव से अपहृत प्रधानाध्यापक का गुरुवार को भी पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी। सतना एसपी मिथलेश कुमार गुरुवार को मुठियादेव गांव गए।
इसके बाद थर पहाड़ व कोल्हुआ के जंगल में पुलिस टीम के साथ कांबिग की। उधर अपहृत प्रधानाध्यापक के भाई इंद्रजीत ने पुलिस अधिकारियों से दूरी बनाई है। उसने बताया कि वह सभी मिलकर अपहृत की सकुशल रिहाई के प्रयास में हैं।
एमपी सतना के मुठियादेव गांव से तीस हजार के इनामी डाकू ललित पटेल गैंग ने प्रधानाध्यापक यशोदा प्रसाद कोल का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगी थी। प्रधानाध्यापक के भाई इंद्रजीत ने बताया कि दूसरे दिन फोन से फिरौती की रकम बढ़ाकर बीस लाख कर दी गई। जिससे पूरा परिवार भयभीत व आशंकित है।
विज्ञापन
चाहकर भी पुलिस अधिकारियोें से सही बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। वहीं गुरुवार को डाकू गैंग की तलाश में सतना एसपी मिथलेश कुमार फोर्स के साथ जंगल पहुंचे।
उन्होंने पहले मुठियादेव गांव जाकर लोगों से बातचीत की इसके बाद गैंग की लोकेशन के हिसाब से कोल्हुआ व थर पहाड़ जंगल में कांबिग की। एंटी डकैती टीम के प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया गैंग के चंगुल से प्रधानाध्यापक को सही सलामत छुड़ाना उनकी प्राथमिकता है। जिसके प्रयास किए जा रहे हैं।
-एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ जंगल में की कांबिग
अमर उजाला ब्यूरो