फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   60 villages lacking electricity due to fault in incoming machine

इनकमिंग मशीन में खराबी से 60 गांवों की गुल रही बिजली

Wed, 06 Oct 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
60 villages lacking electricity due to fault in incoming machine
झींझक विद्युत उपकेंद्र में इनकमिंग फीड़र की मरम्मत करते कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
झींझक। विद्युत उपकेंद्र में इनकमिंग मशीन में खराबी आने से चार फीडरों के 60 गांवों की बिजली 25 घंटे तक ठप रही। कानपुर से आए इंजीनियरों ने मरम्मत की।
विज्ञापन

कस्बा के शंकरगंज मोहल्ला के विद्युत उपकेंद्र से मकनियापुर, रसूलाबाद, विश्व बैंक द्वितीय व कंचौसी फीडर इनकमिंग मशीन नंबर दो से सप्लाई होती है। सोमवार की शाम पांच बजे इनकमिंग मशीन नंबर दो में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिससे चारों फीडरों से जुड़ेे सिमरियापुरवा, जलिहापुर, जुरिया, बिचौली, किशौरा, बहादुरपुर, दत्तपुर, महाराजपुर समेत 60 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। कानपुर से आए इंजीनियरों ने मशीन की मरम्मत कर मंगलवार की शाम छह बजे इनकमिंग मशीन नंबर दो को ठीक किया। जिसके बाद दोबारा सप्लाई बहाल हुई।

किशौरा के आशीष तिवारी, जुरिया के सोनू, महाराजपुर अमित कुमार, जलिहापुर के निखिल आदि ने बताया कि लगातार बिजली न आने के कारण उमस भरी गर्मी में भारी समस्या का सामना करना पड़ा है। सबसे अधिक दिक्कत पानी भरने के लिए हुई। जेई आरबी बाथम ने बताया कि इनकमिंग मशीन नंबर दो में खराबी आ गई थी। जिसे दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed