फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   59 candidates from SP in line for ticket for assembly elections in Kanpur Dehat

कानपुर देहात में विधानसभा चुनाव के लिए सपा से 59 उम्मीदवार टिकट की लाइन में

Fri, 14 Jan 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
59 candidates from SP in line for ticket for assembly elections in Kanpur Dehat
कानपुर देहात। विधान सभा चुनाव में चारों सीटों पर टिकट पाने के लिए समाजवादी पार्टी में 59 दावेदार सक्रिय हैं। टिकट फाइनल करने से पहले पार्टी बगावत की आशंकाओं को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन

दिसंबर में प्रत्येक विधानसभा वार रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पहुंच चुकी है। फिलहाल अब पार्टी जातीय समीकरण साधने के लिए अन्य दलों से प्रत्याशी घोषित होने के इंतजार में है। पार्टी के शीर्ष नेता स्पष्ट कर चुके हैं, कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मजबूत जमीनी पकड़ वाले दावेदार को प्रत्याशी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में तृतीय चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। चुनावी माहौल पूरी तरह से रंग में चढ़ गया है। गांव की चौपाल से लेकर शहर के नुक्कड़ में सिर्फ चुनाव की ही चर्चा है। वहीं क्षेत्रवार प्रत्याशी चयन को लेकर भी खूब बहस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता में वापसी के लिए जुटी सपा फिलहाल भाजपा समेत अन्य प्रमुख दलों की तरफ से प्रत्याशी घोषित होने के इंतजार में है। पार्टी में शुरू से जुड़े कई वरिष्ठ नेता टिकट की लाइन में हैं। वहीं कई मजबूत दावेदार अन्य दलों से आकर लाइन में आगे खड़े हो गए हैं।
सबसे अधिक मारामारी सदर सीट अकबरपुर रनियां विधान सभा में है। यहां से 32 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इसमें कई पूर्व विधायक व कुछ पूर्व विधायकों के परिवार के लोग शामिल हैं। 2012 के चुनाव में ये सीट सपा के पास ही थी।
इस सीट पर पार्टी का काफी वोट बैंक भी है। वहीं भोगनीपुर विधान सभा से टिकट मांगने वालों की संख्या 14 है। इसमें भी पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक के बेटे समेत कई पुराने लोग सक्रिय हैं।
सिकंदरा विधान सभा में 11 लोग टिकट के लिए लाइन में हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो लगातार दल बदल कर कई चुनाव लड़ चुके हैं। रसूलाबाद विधान सभा में सिर्फ दो ही दावेदार हैं। इसमें एक पूर्व विधायक हैं तो दूसरी महिला कार्यकर्ता टिकट मांग रही है। (संवाद)

पार्टी टिकट देने से पहले कई राउंड का सर्वे कराकर दावेदारों का जमीनी बैकग्राउंड ले चुकी है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशी तय होगा। जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। - प्रमोद यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed