फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   54 students of IIT Kanpur dismissed for indiscipline

कानपुर: अनुशासनहीनता में आईआईटी के 54 छात्र बर्खास्त, सीनेट की बैठक में हुआ फैसला

Tue, 05 Apr 2022 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Apr 2022 10:21 PM IST
सार

निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों की सहमति के बाद 54 छात्रों को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है। निर्णय के खिलाफ छात्र अपील कर सकते हैं।

विज्ञापन
54 students of IIT Kanpur dismissed for indiscipline
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुशासनहीनता, अपने साथियों से खराब व्यवहार करने वाले आईआईटी के 54 छात्रों को बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकतर छात्र बीटेक, एमटेक और पीएचडी के हैं। हालांकि इन छात्रों को अपनी बात रखने का अंतिम मौका दिया जाएगा। इसके बाद ही आईआईटी प्रशासन फैसला लेगा।
विज्ञापन


आईआईटी में हाल में हुई सीनेट की बैठक में इन छात्रों को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बीटेक, बीएससी, एमएस, एमटेक और पीएचडी के कई छात्र बगैर सूचना दिए कक्षाओं से अनुपस्थित चल रहे थे। कुछ ने नए सत्र के लिए पंजीयन तक नहीं कराया था।
विज्ञापन


कई छात्रों ने बार-बार रिमाइंडर के बाद फीस भी नहीं जमा की है। छह छात्र ऐसे हैं जिनके खिलाफ अन्य छात्रों ने दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। इनकी शिकायत कई बार डीन स्टूडेंट वेलफेयर और डीन एकेडमिक वेलफेयर कार्यालय में आ चुकी है। फैसला लेने से पहले इन छात्रों को नोटिस भेजा गया था लेकिन छात्रों ने कोई जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों की सहमति के बाद फैसला लिया गया है। निर्णय के खिलाफ छात्र अपील कर सकते हैं। उनको मौका दिया जाएगा, लेकिन जवाब तर्कपूर्ण होने चाहिए। संस्थान भी छात्र का नुकसान नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed