फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   निराला प्रेक्षागृह में ग्रामीण उद्यमिता का महाकुंभ आज

निराला प्रेक्षागृह में ग्रामीण उद्यमिता का महाकुंभ आज

Fri, 18 Jan 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में ग्रामीण उद्यमिता का महाकुंभ आज
उन्नाव। गांव में रहकर खेती या पढ़ाई कर रहे किसानों, युवाओं व महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के टिप्स देने के लिए जिला प्रशासन, अमर उजाला, जिला प्रशासन व कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता का महाकुंभ (गोष्ठी) आज निराला प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय करेंगे। वहीं विशिष्टि अतिथि के रुप में सीडीओ प्रेेमरंजन सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



उत्थान: अ स्टार्टअप निर्माण एग्रीप्रेन 2019 नेशनल कॉन्क्लेव के अंतर्गत होने वाली इस महाकुंभ रूपी कार्यशाला में कृषि विश्वविद्यालय के साथ-साथ स्थानीय विभागीय अधिकारी ग्रामीणों को गांव में ही उद्यमिता शुरू करने की जानकारी देंगे। उन्हें बताया जाएगा कि वह अपने गांव में ही बीज उत्पादन, पापड़-चिप्स, मुर्गी, सूअर, पशुपालन, सिलाई-कढ़ाई और मोमबत्ती तैयार करने की फैक्टरी लगाने सहित कई अन्य विधाओं में उद्यमिता शुरू कर सकते हैं। वहीं तकनीक की जानकारी रखने वाले युवाओं को भी कृषि यंत्रों को तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


महिलाओं को जरी-जरदोजी समेत अन्य विधाओं की जानकारी देकर स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रशिक्षण हासिल करने के बाद जो ग्रामीण खुद ही उद्यमिता शुरू करने के लिए तैयार रहेंगे तो उन्हें प्रदेश और केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ दिलाते हुए आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। इसके अलावा उनके उत्पाद की बिक्री के लिए मार्केटिंग का तरीका भी सिखाया जाएगा। महाकुंभ में कृषि, उद्यान और उद्योग विभाग के अधिकारी भी शिरकत करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ लोगों को जानकारी देने के साथ ही प्रशिक्षण के लिए इच्छुक महिलाओं, युवाओं को किसानों का उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन भी करेंगे। अन्य विभागों के अधिकारी व विशेषज्ञ विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकरलोगों को लाभांवित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-डीएम करेंगे उद्घाटन, सीडीओ भी बताएंगे कैसे करें उद्यमिता विकास
-युवाओं, महिलाओं व किसानों में उद्यमिता विकास के लिए दिए जाएंगे टिप्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed