{"_id":"5bad2f4c867a557f721c2afb","slug":"51538076492-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड बदलकर खाते से 1.20 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड बदलकर खाते से 1.20 लाख रुपये निकाले
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ज्वालागंज के एक एटीएम बूथ पर रिटायर्ड दरोगा का एटीएम कार्ड बदल कर टप्पेबाज ने खाते से एक लाख बीस हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल में मैसेज पहुंचने पर भी वह घटना होने के बारे में नहीं जान सके। बाद में बेटे को रुपये निकालने भेजा तो घटना का पता लग सका। सदर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरनपुर टेकारी निवासी चंद्रिका प्रसाद कुछ माह पहले कौशांबी जिले से एसआई के पद से रिटायर्ड हुए हैं। यूनियन बैंक आफ इंडिया में उनका खाता है। उनके पास इसी बैंक का एटीएम कार्ड भी है। बीते 19 सितंबर को वो ज्वालागंज स्थित एटीएम रुपये निकालने पहुंचे। इस दौरान मदद के बहाने एक युवक ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। बुधवार को उन्होंने रुपये निकालने के लिए बेटे को एटीएम कार्ड दिया। इस दौरान कार्ड पर दर्ज नाम देखकर उनको अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
उन्होंने बेटे को 19 सितंबर को कार्ड बदले जाने वाली घटना बताई। इसके बाद उनके बेटे विनोद कुमार ने उनका मोबाइल चेक किया। जिसमें 19 ये 21 सितंबर के बीच 40 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तीन दिनों के भीतर 1.20 लाख रुपये निकालने के मैसेज भी मिले। बेटे ने बताया कि उसके पिता मोबाइल के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते हैं। इसी वजह मोबाइल में मैसेज नहीं देखते है। बेटे विनोद ने इस बारे में पुलिस को तहरीर दी। चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध कुमार शुक्ला ने बताया कि एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। जिसके जरिये आरोपियों की तलाश की जाएगी। हैं।
विज्ञापन
ज्वालागंज के एटीएम बूथ पर 19 सितंबर को एक और किसान को एटीएम बदल कर टप्पेबाजों ने उसे शिकार बनाया था। आरोपियों ने एटीएम बदलने के बाद 40 हजार रुपये पार कर दिए थे। पीड़ित थरियांव थाने के बरई खुर्द निवासी नूरमोहम्मद रहा है। बाकरगंज पुलिस चौकी में शिकायत की थी। पुलिस ने उसे टरका दिया था। रिटायर्ड दरोगा के साथ भी इसी एटीएम बूथ पर इसी दिन घटना हुई थी। दोनों को शिकार बनाने वाले एक ही गैंग के सदस्य रहे हैं। पुलिस की कड़ी चौकसी न बरते जाने से घटनाएं हो रही हैं।
एटीएम कार्ड बदलकर 1.20 लाख रुपये निकाले
- टप्पेबाज ने रिटायर्ड दरोगा को बनाया शिकार
- मोबाइल पर मैसेज आने के बाद भी नहीं चेते