फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डीएम से मांगी रिपोर्ट, चल सकती है मैन्युअल रायल्टी

डीएम से मांगी रिपोर्ट, चल सकती है मैन्युअल रायल्टी

Sun, 08 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
डीएम से मांगी रिपोर्ट, चल सकती है मैन्युअल रायल्टी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। शासन के एक अगस्त से मैन्युअल रायल्टी बंद कर आनलाइन रायल्टी के फरमान से खनन पट्टाधारकों की 20 करोड़ से अधिक की राशि फंस गई है। यूनियन की मांग पर शासन ने जिलाधिकारी से डंप रायल्टी के मामले में रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में मैन्युअल रायल्टी के फिर से शुरू होने के आसार बढ़ गए हैं।

जुलाई माह में शासन ने आदेश जारी कर मैन्युअल रायल्टी 01 अगस्त से जारी न करने और उसके स्थान पर ई रायल्टी जारी करने का फरमान खनिज महकमे को दिया था। लेकिन पुरानी जारी रायल्टी कब तक चलेगी इस पर कोई निर्णय नहीं दिया। ऐसे में 31 जुलाई तक करोड़ों की पुरानी अग्रिम रायल्टी विभाग जारी करता रहा।
विज्ञापन


ई-रायल्टी चलन में आने के बाद विभाग ने पुरानी जारी करोड़ों की अग्रिम रायल्टी बंद करा दी। इससे मंडी में हड़कंप मच गया। खनिज एक्ट के अनुसार विभाग से जारी होने वाली अग्रिम रायल्टी पट्टा एक साल तक वैध होता है। नियमित यूनियन की बैठकों के बाद यूनियन के महामंत्रीेरामकिशोर सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेशर यूनियन के महामंत्री ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल के साथ पिछले पखवारे मुख्यमंत्री योगी मुख्य सचिव राजीव कुमार को कबरई मंडी की मैन्युअल रायल्टी से हुए नुकसान के बारे जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से रिपोर्ट मंगाकर जल्द रायल्टी चलन में लाने का आश्श्वासन दिया है। अब पुरानी डंप करोडों की रायल्टी पर माल निकासी के आसार बढ़ गए हैं।


जिला खान अधिकारी एके सैन ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है। डीएम के माध्यम से रिपोर्ट भेजी जा रही है। संभव है शासन पुरानी अग्रिम रायल्टी पर निकासी की अनुमति दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed