फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   500 guns 1500 renewal fees surrender

500 की बंदूक, रिन्यूवल फीस 1500, सरेंडर

Mon, 26 Dec 2016 10:54 AM IST
आशुतोष मिश्र / अमर उजाला, कानपुर
आशुतोष मिश्र / अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
500 guns 1500 renewal fees surrender
डेमो
कानपुर के मसवानपुर के 85 वर्षीय शिवस्वरूप ने बारूद भरकर चलाने वाली पुरानी बंदूक (गजियाई बंदूक) का सरेंडर कर दिया है। उनका कहना है कि लाइसेंस बनना बंद होने के बाद अब इस बंदूक की कीमत 500 रुपये भी नहीं रह गई है और रिन्यूवल फीस 1500 हो गई। कौन ढोएगा इसे। इसलिए लाइसेंस और बंदूक सरेंडर कर दी।
विज्ञापन


दरअसल अब सरकार ने तीन साल के लिए होने वाले असलहा लाइसेंस के रिन्यूवल की फीस बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी है। इससे पहले बंदूक की रिन्यूवल फीस 60, रायफल की 90, रिवाल्वर/पिस्टल की 150 और बारूद वाली बंदूक (गजियाई) की मात्र छह रुपये थी। अब फीस ज्यादा और बंदूक की कीमत कम होने से लोग उसे सरेंडर करना फायदे का सौदा मान रहे हैं। इस समय रोज दो-तीन बंदूकें सरेंडर की जा रही हैं। 
विज्ञापन


ग्राम पटरी घाटमपुर निवासी महेश बाबू सचान और नौबस्ता के उमाशंकर बाजपेई ने अपनी एक नाली बंदूक सरेंडर कर दी है। यशोदा नगर के शिव मोहन यादव ने अपनी 315 बोर की राइफल और लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि लाइसेंस रिन्यूवल कराने के लिए लोग 1500 रुपये खर्च नहीं करना चाह रहे हैं। यही कारण है कि बंदूक सरेंडर होना एकदम से बढ़ गई हैं। इस माह अभी तक 32 बंदूक और लाइसेंस सरेंडर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होती गजियाई बंदूक
इस बंदूक का चलन काफी समय पहले होता था। करीब दो दशक पहले तक टोपी वाली गजियाई बंदूकों का चलन था। इसे चलाने में कारतूस की जगह बारूद का प्रयोग होता है। बंदूकधारक शस्त्र लाइसेंस की दुकानों से कारतूस की जगह बारूद खरीदते है। फिर नाल में बारूद ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है। फिर फायर किया जाता है। अब इसका चलन लगभग बंद हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed