फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50 thousand population struggling with waterlogging in Nasrseda underpass

नासरसेड़ा अंडरपास में जलभराव से जूझ रही 50 हजार आबादी

Wed, 09 Feb 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
50 thousand population struggling with waterlogging in Nasrseda underpass
नासरसेड़ा अंडरपास में भरा पानी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर झींझक स्टेशन के पास बने नासरसेड़ा अंडरपास में जलभराव की समस्या का पिछले छह माह में भी समाधान नहीं हो सका है। पूर्व में सांसद ने निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिससे करीब 50 हजार लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

झींझक रेलवे क्रासिंग पर सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चलने के कारण फाटक को बंद कर दिया गया है। लोगों को रेलवे लाइन के दूसरे तरफ जाने के लिए नासरसेड़ा अंडरपास से रास्ता दिया गया, लेकिन अंडरपास की दीवारों मेें लीकेज व जलनिकासी की व्यवस्था न होने से यहां बारिश व आसपास का पानी भरता है।
विज्ञापन

जिससे लोगों को आवागमन में समस्या होती है। गड्ढों की वजह से जलभराव में दोपहिया वाहन सवार अक्सर गिरकर चुटहिल होते रहते हैं। करीब दो माह पूर्व अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने रेल व मालभाड़ा अधिकारियों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान जलभराव मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए समस्या का जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मालभाड़ा अफसरों ने कोई कवायद नहीं की। इससे कस्बा व आसपास गांवों की करीब 50 हजार आबादी को जलभराव से होकर आवागमन करना पड़ता है।

नासरसेड़ा अंडरपास में जलभराव की जानकारी है। समय-समय पर पानी निकलवाया जाता है। जल्द ही गड्ढों को ठीक कराया जाएगा। - डीसी चम्पिया (सहायक प्रबंधक मालभाड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed