फतेहपुर: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, बच्चों को जहर देकर महिला ने खुद भी खाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चों को जहर खिलाने के बाद महिला ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शांति नगर निवासी राम भरोसे ढाबे पर काम करता है। वह नशे का आदी है।
चार दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब है। कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि महिला श्यामा (40), पिंकी (21), प्रियंका (14), ननकी (10), वर्षा (13) के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार पति शराब का लती था। नशे में अक्सर पत्नी को बहुत पीटता था। कुछ साल पहले पत्नी को इतना पीटा था कि वह शांतिनगर में रामशरण प्रजापति के घर में आकर छिप गई थी। उसके साथ चार बच्चियां भी थीं।
इसके बाद वह निर्वस्त्र होकर हाथ में डंडा लेकर पत्नी व बच्चियों को ढूढता रहा। बाद में मोहल्ले वालों ने महिला व चार बच्चियों को बचाया। तब वह रिक्शा चलाता था।