{"_id":"5babc7f0867a55013b1112ae","slug":"41537984496-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के मामले लंबित मिले तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के मामले लंबित मिले तो होगी कार्रवाई
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राज्य महिला आयोग सदस्य ने जन सुनवाई के बाद महिला थाना व विद्यालयों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित मामले लंबित मिले तो कार्रवाई होगी।
बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जन सुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा संबंधी मामलों को सुना। इसके बाद महिला थाने का निरीक्षण किया। एसओ सरिता श्रीवास्तव से महिलाओं से संबंधित मामलों की जानकारी ली। कहा कि इनका तत्काल निस्तारण किया जाए।
अगले भ्रमण में थाने का निरीक्षण किया जाएगा। अगर मामले लंबित मिले तो कार्रवाई होगी। आश्रम पद्धति विद्यालय हरदौली, बालिका आवसीय छात्रावास खाईपार की व्यवस्थाओं को देखा। आश्रम पद्धति विद्यालय में पेयजल व्यवस्था सही न मिलने पर आरओ लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा बलखंडीनाका स्थित अनाथ आश्रम, दारुल उलूम रब्बानियां, आशा ज्योति केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर महिला कल्याण निदेशालय के केस वर्कर परवीक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार, आशा ज्योति केंद्र के रमा साहू, अनीता वर्मा, अल्का शुक्ला, अवधेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से मुलाकात की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, महामंत्री जागृति वर्मा, जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता मौजूद रहीं। ब्यूरो