{"_id":"5b4e38c34f1c1b3b5a8b56e4","slug":"41531852995-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जीतने के बाद मोदी फिर पीएम बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव जीतने के बाद मोदी फिर पीएम बनेंगे
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। भारतीय जनता पार्टीं की प्रदेश उपाध्यक्ष और जिले की प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कहाकि प्रधानमंत्री ने पांच साल मेहनत कर जो फसल लगाई है, 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता के बीच ये फसल लहलहाएगी और मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। ये कोई भविष्यवाणी नहीं है बल्कि हकीकत है। इसी वजह से विरोधी दलों में घबराहट है और वो बेमेल का गठबंधन करने में जुटे हुए हैं।
पार्टी में जिला प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद मंगलवार को वो पहली बार औरैया पहुंचीं। इस मौके पर दिबियापुर के नारायणी मंडपम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में पार्टी के प्रकल्पों व प्रकोष्ठों के मनोनीत पदाधिकारियों को उन्होंने सम्मानित किया। समारोह की शुरूआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय किया। बाद में विभागों, प्रकल्पों व प्रकोष्ठों के मनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
फिर नरेंद्र मोदी ही बनेंगे पीएम- उपाध्याय
-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा रंजना उपाध्याय का जिले में स्वागत
- पार्टी के जिला प्रभारी के तौर पर कार्यकर्ताओं से मिलीं रंजना