{"_id":"5988ba1d4f1c1b4f618b45f6","slug":"41502132765-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव हरदोई रोड पर मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कानपुर में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा युवक रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने बाइक से घर आ रहा था। इकलौते भाई की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी हादसे में मैजिक सवार दंपति व उनके दो बच्चे भी घायल हो गए। जिन्हें मैजिक चालक ने चकलवंशी चौराहे पर जबरन उतार दिया। घायलों को पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
सफीपुर कोतवाली के गहौली गांव निवासी रिटायर फौजी रामसिंह का इकलौता बेटा अनुज (23) कानपुर में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पूर्व वह कानपुर से घर आया था। रविवार को वह शहर में किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर वह बाइक से घर आ रहा था। अभी वह उन्नाव सफीपुर मार्ग पर करौंदी गांव के सामने पहुंचा ही था तभी सामने से आ रही मैजिक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मैजिक चालक मय वाहन के मौके से भाग निकला। उधर मैजिक की टक्कर लगते ही अनुज उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के वक्त वह हेलमेट नहीं पहने था इससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनुज की जेब से मिली आईडी से परिजनों को घटना की सूचना दी। घर पर एकलौते भाई को राखी बांधने का इंतजार कर रही बहन रेशू और आशू को जब हादसे की सूचना मिली तो घर पर कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बाइक सवार को टक्कर मारते समय मैजिक भी अनियंत्रित हो गई थी। इससे मैजिक सवार रिंकी (35) पत्नी अखिलेश निवासी काधिन नेवादा शिवराजपुर कानपुर, उनका बेटा विशाल और आठ माह की बेटी शिखा भी घायल हो गई। हादसे के वक्त रिंकी मैजिक से बरबटपुर मांखी में रहने वाले भाई को राखी बांधने आ रही थी। चकलवंशी चौराहे पर मैजिक चालक द्वारा जबरन उतारने के बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
राखी बंधवाने घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
दो बहनों के बीच अकेला था युवक
कानपुर में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था
घर आते समय मैजिक की टक्कर से हुई मौत