फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जांच में आवास आवंटन गलत, होगी रिकवरी

जांच में आवास आवंटन गलत, होगी रिकवरी

Sun, 06 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जांच में आवास आवंटन गलत, होगी रिकवरी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रूरूगंज (औरैया)। कस्बा के ग्राम पुर्वा भारमल में लोहिया आवास की जांच करने पहुंचे पीडी को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों व पीडी के बीच नोकझोंक होने लगी। सीओ व एसडीएम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जांच में चार लोगों को अपात्र पाया किया, जिनकी रिकवरी किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

कस्बा के ग्राम पुर्वा भारमल में कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देते हुए ग्राम प्रधान की ओर से अपात्र लोगों को लोहिया आवास दिए जाने का आरोप लगाया था। शनिवार को डीएम जयप्रकाश सगर ने मामले की जांच के लिए पीडी जेपी गौतम को भेजा। जैसे ही पीडी का वाहन गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने पीडी से जांच के बारे में पूछा जिस पर उनकी ओर से जवाब न दिए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मामला बढ़ते देख पीडी जेपी गौतम ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बिधूना सीओ लालता प्रसाद शुक्ल ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उन्होेंने कहा कि पीडी की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एसडीएम विजय प्रताप भी पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। पीडी जेपी गौतम ने बताया कि जांच में गुड्डू, इस्लाम खां, राहुल और गिरजेंद्र को फर्जी तरीके से लोहिया आवास वितरित किए गए थे। उन्होंने बताया कि उक्त चारों अपात्रों से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ग्राम पुर्वा भारमाल में फर्जी तरीके से आवास आवंटन का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed