{"_id":"59860fac4f1c1b234c8b470c","slug":"41501958060-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर छप चुकी है --------------
ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
मौरावां-सरांय ठकुरी मार्ग पर हादसा, टुकड़ों में बंटा हेलमेट
मृतक के भाई ने दर्ज कराया चालक के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मौरावां। मौरावां-सरांय ठकुरी मार्ग पर कटरा चेतराय गांव के सामने ट्रैक्टर व बाइक सवार में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार का हेलमेट टूट गया और उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
बिहार थानाक्षेत्र के पोखरी गांव निवासी जागेश्वर कुशवाहा (45) पुत्र स्व. देवीदयाल बाइक से अपने लखनऊ के निगोहा थानाक्षेत्र के गांव कनकहा निवासी साढ़ू के यहां जा रहे थे। जागेश्वर का बड़ा बेटा अनिरुद्ध साढ़ू के घर पर ही रुककर पढ़ाई करता है। उसी को आधार कार्ड देने जागेश्वर जा रहा था। कटरा चेतराय गांव के निकट मां पूर्वी देवी मंदिर के पास अंधें मोड़ पर सरांय ठकुरी गांव से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अधेड़ के सिर पर लगा हेलमेट टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र लाई यहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी रागिनी के अलावा चार बच्चों में अनिरुद्ध (11), काजल (8), खुशी (5) व कृष्णा (3) है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।