फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   40 more dengue patients found in Kanpur, active patients exceed 150

Dengue in Kanpur: डेंगू का डंक 40 को और लगा, सक्रिय मरीज डेढ़ सौ पार, यहां मिले हैं संक्रमित

Sun, 13 Nov 2022 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Nov 2022 11:56 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेंगू का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 40 और डेंगू के मरीज मिले हैं। नगर में अब तक डेंगू के कुल 387 संक्रमित मिले हैं। ज्यादातर रोगी निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
40 more dengue patients found in Kanpur, active patients exceed 150
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में डेंगू का डंक शनिवार को 40 रोगियों को और लगा है। उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के लैब से इसकी पुष्टि हुई है। इनमें 31 संक्रमित नगर के हैं और नौ रोगी दूसरे जिलों के हैं। ज्यादातर रोगी निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन

शहर में डेंगू के सक्रिय मरीज 152 हो गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शासन के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सीएचसी क्षेत्रों में जाकर स्थिति को देखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ज्यादा से ज्यादा डेंगू के लक्षण वाले रोगियों की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही बेड और प्लेटलेट्स की व्यवस्था रहे।  नगर में अब तक डेंगू के कुल 387 संक्रमित मिले हैं। इनमें 292 नगरीय क्षेत्रों और 95 संक्रमित ग्रामीण इलाकों के हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि राजकीय और निजी चिकित्सालयों में 56 रोगी भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सात ब्लॉकों के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल शिविर लगाए। इसमें डेंगू के लक्षणों वाले 27 रोगियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 111 रोगियों की मलेरिया की जांच की गई। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अन्य मरीजों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

यहां मिले हैं संक्रमित
उर्सला लैब से जारी रिपोर्ट में भवानी मोहाल, घाटूखेड़ा, शीशुपुर, सरसौल, हाथीगांव, महाराजपुर, पुरानी शिवली रोड, लोको कालोनी, निरालानगर, जूही कालोनी, काकादेव, कल्याणपुर, आवास-विकास, आदर्शनगर, गुजैनी आदि क्षेत्रों में रोगी मिले हैं।

इसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में काकादेव, मेडिकल कॉलेज कैंपस, ग्वालटोली, ईदगाह कालोनी के रोगियों को डेंगू की पुष्टि हुई है। बता दें कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और उर्सला में डेंगू की जांच निशुल्क की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed