{"_id":"61351d7e8ebc3eb6f105734c","slug":"4-50-lakh-stolen-from-farmer-s-house-akbarpur-news-knp6503894104","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से 4.50 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से 4.50 लाख की चोरी
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के नंगापुर गांव में शनिवार रात चोरों ने एक किसान के घर से नकदी व जेवरात मिलाकर करीब साढ़े चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
नंगापुर गांव के किसान नवनीत उर्फ बबलू ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह कानपुर से लौटे। इसके बाद खाना खाकर करीब 10 बजे परिवारीजनों के साथ सो गए। रात में चोर छत पर चढ़कर जीने से घर में आए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से से दस हजार रुपये नकद, जेवर समेत 4.50 लाख का सामान चुरा लिया।
सुबह सामान बिखरा पड़ा होने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने छानबीन की। गृह स्वामी ने बताया कि चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से ही नहीं लिया। चौकी जाकर तहरीर देने पर पामा चौकी पुलिस ने टरका दिया।
विज्ञापन
पीतल के लड्डू गोपाल देख चोरों ने फेंक दिया
सरवनखेड़ा। जन्माष्टमी पर सजाई गई झांकी में रखे गए लड्डू गोपाल को भी चोरों ने उठाकर देखा। पीतल के होने पर उन्हें वहीं जमीन में फेंक दिया। गृह स्वामी ने बताया कि बेटी आरती ने कमरे में भगवान कृष्ण की भव्य झांकी सजाई है।
झांकी में पूजा अर्चना के लिए लड्डू गोपाल को भी विराजमान कराया था। चोरों ने सोने के होने के शक में उठाया लेकिन पीतल के देख फेंक दिया। (संवाद)