फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   37 infected including ophthalmologist

नेत्र रोग विशेषज्ञ समेत 37 संक्रमित

Fri, 21 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
37 infected including ophthalmologist
कानपुर देहात। जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर मिर्जा समेत 37 संक्रमित मिले हैं। सभी में सामान्य लक्षण होने से उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब जनपद में 165 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर मिर्जा को कई दिनों से जुकाम, खांसी और बुखार है। इस वजह से उन्होंने जिला अस्पताल में ही एंटीजन टेस्ट कराया तो वह संक्रमित मिले। उन्हें कानपुर भेज दिया गया है। इससे पहले फिजिशियन डॉ. पंकज श्रीवास्तव भी संक्रमित पाए गए थे। डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. आशीष बाजपेई ने बताया कि गुरुवार को 37 केस आए हैं। सात संक्रमित गैरजनपद के हैं। अब जनपद में 165 केस सक्रिय हैं। गुरुवार का चार मरीज स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में मिले संक्रमित
रंजीतपुर, देवीपुर, रूरा, पाटेपुर, बन्नापुर, गंगागंज, डेरापुर, लाडपुरपैथ, अकबरपुर, किसरवा, हमदूपुर, वेरापुर आदि।
एंटीजन जांच में सखी केंद्र की 10 कर्मचारी निगेटिव
जिला अस्पताल परिसर बने सखी वन स्टॉप सेंटर की एक महिला कर्मचारी संक्रमित आई थी। इसके बाद सेंटर इंचार्ज निधि सचान सहित 10 कर्मचारियों की जिला अस्पताल में एंटीजन जांच हुई तो सभी निगेटिव आईं। हालांकि जिला अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब की मशीन खराब होने की वजह से सभी की आरटीपीसीआर जांच नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed