{"_id":"631c2a866d13f7538e2e3720","slug":"368-seats-are-filled-in-396-of-btech-in-csjmu-deposit-fees-till-12-second-phase-counseling-also-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSJMU Admission: बीटेक में 396 में 368 सीटें आवंटित, 12 तक जमा करें फीस, दूसरे चरण की काउंसलिंग भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CSJMU Admission: बीटेक में 396 में 368 सीटें आवंटित, 12 तक जमा करें फीस, दूसरे चरण की काउंसलिंग भी शुरू
Sat, 10 Sep 2022 11:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:42 AM IST
सार
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों में साल दर साल इजाफा हो रहा है। इस बार बीटेक की पहली काउंसलिंग में ही 396 सीटों में से 368 सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक की पहले चरण की काउंसलिंग का परिणाम जारी कर दिया गया है। पहले चरण में 396 सीटों के सापेक्ष 368 सीटें का आवंटन कर दिया। अब इन छात्रों को 12 सितंबर तक फीस जमा करके सीट लॉक करनी होगी।
विज्ञापन
विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक पाठ्यक्रम छह अलग-अलग स्ट्रीम में संचालित किया जा रहा है। विवि से इंजीनियरिंग करने करने के लिए इस वर्ष उप्र के अलावा 18 अन्य प्रदेशों के छात्र-छात्राओं ने भी दाखिला लिया है।
विज्ञापन
काउंसलिंग में कुल 1306 आवेदन आए हैं। असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों के छात्रों ने भी आवेदन किया है। दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन नौ सितंबर से शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन