{"_id":"585c0af84f1c1bf248e3ac39","slug":"36-officers-failed-in-class-of-of-new-adm-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए एडीएम सिटी की क्लास में 36 बाबू फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए एडीएम सिटी की क्लास में 36 बाबू फेल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 22 Dec 2016 10:48 PM IST
सार
सुबह सवा दस बजे कलक्ट्रेट में सभी की हाजिरी ली
देर से आने वाले बाबुओं से स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के नए एडीएम सिटी केपी सिंह की पहली क्लास में 36 बाबू फेल हो गए। खुद सुबह 10 बजे पहुंचे एडीएम सिटी ने सवा दस बजे कलक्ट्रेट में सभी बाबुओं की हाजिरी ली तो 36 बाबू नदारद मिले। देर से आने वाले सभी बाबुओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नए एडीएम ने मंगलवार को चार्ज संभाला था। बुधवार को केंद्रीय उप निर्वाचन आयुक्त विजय देव की बैठक के कारण वह दफ्तर नहीं आ सके थे। गुरुवार को वह सुबह दस बजे ही दफ्तर पहुंच गए। तब दफ्तर में सन्नाटा पसरा था। वह अपने दफ्तर से निकले और दो-तीन पटल का जायजा लिया। ज्यादातर कुर्सियां खाली होने पर उन्होंने हाजिरी रजिस्टर मंगा लिया।
10:15 बजे तक 34 कर्मचारी दफ्तर पहुंच चुके थे। 36 कर्मचारी नहीं आए थे। उन्होंने उन सभी कर्मचारियों के नाम के आगे लाल पेन से निशान लगाते हुए सभी को देर से आने पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। उन्होंने सभी बाबुओं से समय से दफ्तर आने को कहा। इसके बाद पूरे दिन एक के बाद एक नोडल अफसर और समाजसेवी संस्थाओं के लोग एडीएम सिटी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे।