फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   35 applications canceled due to marriage

Kanpur News: शादी होने के कारण 35 आवेदन निरस्त

Wed, 08 Feb 2023 07:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 Feb 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
35 applications canceled due to marriage
छिबरामऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए आवेदन करने वाली बेटियों की इंतजार के बाद सरकारी शगुन की आस टूट गई। 35 बेटियों ने जनवरी और फरवरी माह के शुभ मुहूर्त में परिजनों ने हाथ पीले कर दिए। शादी होने के कारण 35 बेटियों के आवेदन निरस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

17 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए 184 आवेदन आए थे। जिसमें 35 बेटियों की शादी होने के कारण उनके आवेदन निरस्त हो गए। इन बेटियों ने सरकारी शगुन की आस में आवेदन किए थे पर तिथि तय नहीं होने के कारण परिजनों ने जनवरी और फरवरी माह के शुभ मुहूर्त में बेटियों के हाथ पीले कर दिए।
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए 184 आवेदन आए थे। जिसमें 115 आवेदन पात्र निकले। 35 आवेदन विवाह हो जाने के कारण निरस्त कर दिए गए जबकि 34 आवेदनों की जांच 72 घंटे के अंदर पूरी करने के निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए हैं। बता दें कि 17 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed