{"_id":"6ae254fa93c631825d0cf727","slug":"33-candidates-learnt-beauty-parlor-skills-after-35-days-of-training-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-151257-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 35 दिन के प्रशिक्षण से 33 अभ्यर्थियों ने सीखा ब्यूटी पार्लर का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 35 दिन के प्रशिक्षण से 33 अभ्यर्थियों ने सीखा ब्यूटी पार्लर का हुनर
Thu, 29 Oct 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) आलमचंंद्रपुर में चल रहा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। 35 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी कौशल की मिली जानकारी के बारे में पूछा गया। उन्हें स्वयं का व्यवसाय शुरू कर रोजगार हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्रशिक्षण लेने वाली 33 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि एएलडीएम हेमंत सचान ने कहा कि ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल का उपयोग कर अभ्यर्थी स्वरोजगार स्थापित करने के साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीखे गए हुनर को रोजगार और उद्यमिता का माध्यम बनाने की अपील की।
संस्थान के निदेशक मयंक कटियार ने कहा कि बड़ौदा आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि सीखे गए कौशल से अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार के अवसर तलाशे जा सकते हैं। कार्यक्रम में निदेशक मयंक कटियार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। यहां संस्थान के फैकल्टी निखिल मिश्रा, ऑफिस असिस्टेंट हर्षित मिश्रा, अटेंडर रोहित और गार्डनर शिवम का सहयोग रहा। अंत में प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।