{"_id":"5aad5ccd4f1c1b92778b5f5a","slug":"31521310925-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के पहले दिन आधे परीक्षक नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के पहले दिन आधे परीक्षक नदारद
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हो गया है। आधे से ज्यादा डिप्टी हेड व परीक्षकों के न आने से मूल्यांकन की गति पहले दिन धीमी रही।
शनिवार को शुरू हुए मूल्यांकन में जीआईसी फतेहगढ़ में 87 के सापेक्ष 69 डिप्टी हेड तथा 846 परीक्षकों के सापेक्ष 405 परीक्षक ही उपस्थित हुए। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्या पुरुषोत्तम सिंह यादव व उपनियंत्रक एपी सिंह ने डिप्टी हेडों को बोर्ड के दिशा निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से 31 मार्च तक
मूल्यांकन किया जाएगा। उपनियंत्रक एपी सिंह ने बताया कि जीआईसी स्थित मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 2,63,012 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसके सापेक्ष अभी तक 1,70,545 उत्तर पुस्तिकाएं ही केंद्र पर आई हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को विभिन्न विषयों की 940 कापियां जांची गईं। अनुपस्थित रहे डिप्टी
विज्ञापन
हेड व परीक्षकों के विरुद्ध माध्यमिक शिक्षा परिषद व डीआईओएस को सूचना भेजी जा रही है। वहीं रस्तोगी इंटर कालेज में बनाए गए दूसरे मूल्यांकन केंद्र पर 65 डिप्टी हेड के सापेक्ष 33 तथा 601 परीक्षकों के सापेक्ष 212
परीक्षकों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मूल्यांकन केंद्र प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन 150 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचा गया। उन्होंने कहा कि रविवार तक अनुपस्थित रहे डिप्टी हेडों व परीक्षकों का इंतजार किया जाएगा, न आने वाले परीक्षकों की सूचना बोर्ड को भेज दी जाएगी।
पहले दिन 50 फीसदी परीक्षक नदारद
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, डिप्टी हेड व परीक्षकों की सूचना बोर्ड को भेजी
अमर उजाला ब्यूरो