{"_id":"5aa813f74f1c1b68248b501e","slug":"31520964599-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह की बच्ची की खेत में जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह की बच्ची की खेत में जलकर मौत
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मऊ थानाक्षेत्र के बराहकोटरा गांव के पास मंगलवार शाम को दर्दनाक घटना हुई। खेत में अरहर की फसल काट रहे माता-पिता को पता भी नहीं चल पाया और कुछ दूर छांव में सो रही उनकी पांच माह की बच्ची की आग से जलकर मौत हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बराहकोटरा निवासी सुंदर केवट अपनी पत्नी के साथ गांव के ही एक खेत में अरहर की फसल काटने की मजदूरी कर रहा था। दंपति अपने साथ सबसे छोटी पांच माह की दुधमुंही बेटी निधि को भी ले गए थे। उसे नींद आने पर पिता ने कुछ दूरी पर छांव में (कोरिया बनाकर) लिटा दिया।
इसके बाद दंपति फसल काटने में जुट गया। लगभग आधे घंटे बाद अज्ञात कारण के चलते कोरिया के पास आग लग गई और चपेट में आकर निधि जल गई। धुआं देख माता पिता दौड़कर पहुंचे और पुत्री को आग से बाहर निकाल मऊ अस्पताल लाए।
विज्ञापन
अस्पताल में डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। निधि चार बहन एक भाई में सबसे छोटी थी। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो पाई है।