फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 14 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने सहायल थाने में आकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के गांव पूरन पुर्वा निवासी लालबहादुर पुत्र रामेश्वर ने दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री कांती देवी का विवाह क्षेत्र के बगियापुर निवासी बृजेंद्र के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। उसकी पुत्री ने जब यह बात उसे बताई तो उसने दहेज दे पाने में असमर्थता जताई और उसके घर जाकर ससुरालियों से विनती भी की।
विज्ञापन


मगर वे लोग नहीं माने और उसकी बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करते रहे। बीते दिन फिर ससुरालीजन दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। जब उसकी बेटी ने विरोध किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर पति बृजेंद्र, सास धन देवी, जेठ अजब सिंह व जेठानी मिथलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed