{"_id":"5967c18e4f1c1b21268b4659","slug":"31499971982-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग टीम देख ट्रेनों से कूदकर भागे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग टीम देख ट्रेनों से कूदकर भागे यात्री
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया । रेलवे स्टेशन फफूंद पर गुरुवार सुबह टिकट चेकिंग से हड़कंप मच गया। चेकिंग टीम को देखकर पैसेंजर एवं एक्सप्रेस से यात्रियों ने कूदकर भागने का प्रयास भी किया। आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ साथ में होने के कारण बेटिकट यात्री पकड़े गए। 115 बिना टिकट यात्रियों से लगभग 29 हजार रुपये वसूले गए।
गुरुवार सुबह सीआईटी इटावा संतोष कुमार के निर्देशन में चेकिंग शुरू हुई। फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली पैसेंजर के साथ गोमती एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, कालका मेल, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी में सघन चेकिंग की। इस दौरान ट्रेनों के लगेज में बैठे यात्रियों को भी पकड़कर उनसे पेनाल्टी वसूली। रेलवे स्टेशन फफूंद पर चेकिंग की जानकारी होने पर कई यात्री ट्रेन के रुकने पर उतरकर उल्टी साइड से भागने लगे।
परंतु जीआरपी एवं आरपीएफ स्टाफ ने ऐसे यात्रियों को पकड़ लिया। सीआईटी इटावा संतोष कुमार के अनुसार 115 यात्रियों को पकड़कर उनसे लगभग 29 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। चेतावनी दी कि जल्द ही दोबारा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।