{"_id":"5f633c22841aa61c0b67b5d9","slug":"250-crore-creditors-of-lohia-came-in-front","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोहिया के 250 करोड़ के लेनदार आए सामने, जीएसटी, आयकर विभाग व कारोबारियों ने लिक्वीडेटर के समक्ष रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया के 250 करोड़ के लेनदार आए सामने, जीएसटी, आयकर विभाग व कारोबारियों ने लिक्वीडेटर के समक्ष रखी मांग
Thu, 17 Sep 2020 04:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 17 Sep 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहिया वाहन बनाने वाली कानपुर की ऑटो मोबाइल कंपनी लोहिया मशीन्स लिमिटेड(एलएमएल) के 250 करोड़ रुपये के करीब 100 लेनदार और सामने आए हैं। सभी ने कंपनी के लिक्वीडेटर अरुण गुप्ता के समक्ष अपनी बकाया रकम के भुगतान की मांग की है।
लेनदारों ने कहा है कि 23 सितंबर को लोहिया की संपत्तियों की होने वाली नीलामी में उनकी भी हिस्सेदारी निर्धारित की जाए। इस पर लिक्वीडेटर ने सभी की मांग को स्वीकार करते हुए लेनदारी से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू करा दी है। सूत्र बताते हैं कि लोहिया के 250 करोड़ के और लेनदार जो सामने आए हैं, उनमें करीब 100 करोड़ रुपये सरकारी विभागों की है।

सबसे ज्यादा जीएसटी विभाग ने 74 करोड़ रुपये की लेनदारी दिखाई है। इसी तरह आयकर विभाग ने टीडीएस और आयकर मिलाकर करीब 26 करोड़ रुपये की लेनदारी दिखाई है। इनके अलावा करीब 100 ऐसे लोग हैं जिनका कंपनी के साथ कारोबारी रिश्ता था। ऐसे लोगों की रकम करीब 125 करोड़ रुपये है। चार बैंकों ने भी 22 करोड़ रुपये की लेनदारी दिखाई है। इस तरह से लेनदारों की कुल रकम 250 करोड़ रुपये के आसपास बनती है।
23 को होगी नीलामी
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के निर्देश पर लिक्वीडेटर ने लोहिया की संपत्तियों की नीलामी के लिए 23 सितंबर को बोली आमंत्रित की है।नीलामी की यह चौथी प्रक्रिया होगी। इससे पहले तीन बार वाजिब कीमत न मिलने पर बोली निरस्त भी हो चुकी है।
इस नीलामी में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तीन भूमि व भवन के साथ कंपनी के शेयर भी होंगे। इनकी कीमत 463 करोड़ रुपये आंकी गई है। पिछली नीलामी में कानपुर की ही एक कंपनी ने 243 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। कीमत से बोली काफी कम होने की वजह से निरस्त कर दी गई थी। कंपनी वर्ष 2018 में लिक्वीडेशन में आई थी।